India Post office Vacancy 2022 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट ने बंपर वैकेंसी जारी की है। इसमें करीब 98083 पदों पर भर्तियां होंगी । ये भर्तियां पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन, मेल गार्ड एमटीएस इत्यादि समेत कई अन्य पदों पर की जाएंगी । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर के 23 सर्किलों में खाली हुए पदों को भरा जायेगा । उम्मीदवार जो भारतीय पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 में भाग लेने के इच्छुक हैं, उन्हें निश्चित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए और फिर अधिसूचना रिलीज के बाद इंडिया पोस्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए ।
आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस ने विभिन्न राज्यों के डाक सर्कल के तहत 10वीं, 12वीं पास बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए एक अधिसूचना जारी की है, पात्र और इच्छुक विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर सकते हैं.
भारतीय डाक विभाग भर्ती 2022 से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे देखी जा सकती है । आवेदकों को इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 अधिसूचना के बारे में पूरी जानकारी पता होनी चाहिए। हमने नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी का उल्लेख किया है और आपको प्रदान की गई सभी महत्वपूर्ण विवरणों का पालन करना होगा ।
India Post office Vacancy 2022 Post Details
भारतीय डाक विभाग द्वारा इसमें पदों का विवरण सर्किल वार जारी किया गया है, इसमें पोस्टमैन के 59099 पद, मेल गार्ड के 1445 पद, तथा एमटीएस के 37539 पदों पर भर्ती के लिए यह अधिसूचना जारी की गई. इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट द्वारा इस वेकेंसी की आवश्यक पात्रता में योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है . इसमें पदों का विवरण निम्नानुसार है –
सर्किल का नाम | पोस्टमैन | मेल गार्ड | एमटीएस |
आंध्रप्रदेश | 2289 | 108 | 1166 |
असम | 934 | 73 | 747 |
बिहार | 1851 | 95 | 1956 |
छतीसगढ़ | 613 | 16 | 346 |
दिल्ली | 2903 | 20 | 2667 |
गुजरात | 4524 | 74 | 2530 |
हरियाणा | 1043 | 24 | 818 |
हिमाचल प्रदेश | 423 | 07 | 383 |
जम्मू कश्मीर | 395 | NA | 401 |
झारखंड | 889 | 14 | 600 |
कर्नाटक | 3887 | 90 | 1754 |
केरला | 2930 | 74 | 1424 |
मध्यप्रदेश | 2062 | 52 | 1268 |
महाराष्ट्र | 9884 | 147 | 5478 |
नार्थ इस्ट | 581 | NA | 358 |
ओड़िसा | 1532 | 70 | 881 |
पंजाब | 1824 | 29 | 1178 |
राजस्थान | 2135 | 63 | 1336 |
तमिलनाडु | 6130 | 128 | 3361 |
तेलंगाना | 1553 | 82 | 878 |
उत्तरप्रदेश | 4992 | 116 | 3911 |
उत्तराखंड | 674 | 08 | 399 |
वेस्ट बंगाल | 5231 | 155 | 3744 |
कुल पद | 59099 | 1445 | 37539 |
India Post office Vacancy 2022 Educational Qualifications
पोस्टमैन – इन पदों पर आवेदन हेतु अभ्यर्थी की किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या 12वीं कक्षा पास की हुई होनी आवश्यक है अथवा इसके समकक्ष शैक्षणिक अर्हता हासिल की हुई हो ।
मेलगार्ड – के पद पर आवेदन के लिए आवेदक की मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं तथा 12वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए तथा आवेदक को कम्प्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान होना आवश्यक है ।
एमटीएस – इस पद के लिए अभ्यर्थी की मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं तथा 12वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए तथा आवेदक को कम्प्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान होना आवश्यक है ।

India Post Office Recruitment 2022 Age Limit
इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी आवश्यक है तथा अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष से उपर ना हो. इसमें आरक्षित वर्गो को सरकारी नियमानुसार आरक्षण का लाभ अधिकतम आयुसीमा में प्रदान किया जायेगा । अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर अधिकारिक सुचना का अवलोकन अवश्य कर लें ।
भारतीय डाक विभाग भर्ती 2022 में चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा अभ्यर्थी द्वारा 10वीं तथा 12वीं कक्षा में अर्जित अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जायेगी ।
India Post office Vacancy 2022 Application Fees
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिये आवेदन शुल्क वर्गवार निर्धारित किया गया है. जिसके तहत सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए यह 100/- रूपये निर्धारित किया गया है. और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए यह शून्य रखा गया है ।

How To Apply In India Post office Vacancy 2022 ?
प्रिय दोस्तों आप यहाँ इस कॉलम में इस वेकेंसी में आवेदन करने की प्रकिया की जानकारी स्टेप by स्टेप चैक कर सकते है जो की इस प्रकार है –
इन पदों पर आवेदन के लिए आप सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट dopsportsrecruitment.in पर जाना होगा
यहाँ आपको इसका होम पेज मिलेगा जिस पर Apply Online का विकल्प आपको मिलेगा उस पर क्लिक करें ।
आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण कॉलम खुल जायेगा उसमें मांगी गई जानकारी भरकर आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त कर लेनी है ।
इस आईडी से आपको लॉग इन कर लेना है, आगे आपका फॉर्म खुल जायेगा उसमें आपको अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा का विवरण इत्यादि जानकारी भर देनी है ।
आगे आपको अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर देना है ।
अब इसमें आपको अपने शैक्षणिक दस्तावेज तथा फोटो की स्केन की हुई प्रति अपलोड कर देनी है ।
भरे हुए फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक कर पूर्ण कीजिये तथा इसका प्रिंट आउट जरुर निकाल लें जो आगे आपके काम आएगा ।
और इस प्रकार आपका फॉर्म इस India Post office Vacancy 2022 में अप्लाई हो जायेगा ।
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
हमारे साथ Whats App ग्रुप मे जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |
हमारे साथ Telegram पर जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |
भारतीय डाक विभाग भर्ती 2022 से सम्बंधित सवाल जवाब
प्रश्न 1. भारतीय डाक विभाग भर्ती 2022 में कितने पदों पर वेकेंसी जारी की गई है ?
उत्तर . India Post office Vacancy 2022 में भारतीय डाक विभाग द्वारा 98083 पदों पर भर्ती के लिए वेकेंसी जारी की गई है ।
प्रश्न 2. India Post office Vacancy 2022 में आवेदन कब शुरू होंगे ?
उत्तर . India Post office Vacancy 2022 में आवेदन की दिनांक अभी जारी नही की गई है, जारी होते ही हम आपको यहाँ अपडेट कर देंगे ।
प्रश्न 3. bhartiya dak vibhag vacancy 2022 में शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
उत्तर . इंडियन पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं पास की हुई होनी आवश्यक है ।