मध्यप्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने लाइब्रेरियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है । एमपी लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में आवेदन के इच्छुक वे अभ्यर्थी जो इसकी आवश्यक योग्यताओं में पात्रता रखते है वे इसकी ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा अपना फॉर्म भर पायेंगे ।
विभाग | उच्च शिक्षा विभाग |
विज्ञापन संख्या | 52/2022 |
पद का नाम | लाइब्रेरियन |
पदों की संख्या | 255 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन तिथि | 24 अप्रेल से |
ऑफिसियल वेबसाइट | mppsc.nic.in |
स्थान | मध्यप्रदेश |
एमपी ग्रंथपाल भर्ती में ऑनलाइन Application Form दिनांक 24 अप्रेल (दोपहर 12:00 बजे) शुरू हो जायेंगे तथा इसकी अंतिम तिथि (Last Date) 31 जुलाई 2023 तक भरे जायेंगे । मध्यप्रदेश ग्रंथपाल भर्ती के आवेदन फॉर्म में त्रुटी सुधार की तिथि 02-08-2023 निर्धारित की गई है ।
मध्यप्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में पदों का विवरण
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पदों का विवरण विभाग द्वारा वर्गवार जारी किया गया है जो की इस प्रकार है –
वर्ग | पदों की संख्या |
अनारक्षित वर्ग | 57 |
अनुसूचित जाति | 24 |
अनुसूचित जनजाति | 97 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 56 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 21 |
कुल पद | 255 |
मध्यप्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ विश्वविद्यालय / महाविद्यालय से कम से कम 55% अंको के साथ पुस्तकालय विज्ञान, सुचना विज्ञान, प्रलेखन विज्ञान (Library Science, Information Science, Documentation Science) में डिग्री की की हुई होनी आवश्यक है ।

- राजस्थान रोडवेज में ड्राइवर, कंडक्टर के पदों पर भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू
- सहायक जिला अधिवक्ता भर्ती 2023 में 112 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, ये है योग्य
- लाइनमैन भर्ती 2023 पंजाब में 1500 पदों पर 27 फरवरी से आवेदन शुरू
- नेहरू युवा केंद्र संगठन भर्ती 2023 में 10वीं पास युवा स्वयंसेवक की बंपर वेकेंसी जारी
- बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2023 में स्नातक पास के 546 पदों पर आवेदन शुरू, ये रही डिटेल्स
मध्यप्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती 2023 आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को पहले जांच लेना चाहिये की उन्होंने कम से कम 21 वर्ष की आयु को प्राप्त कर लिया हो तथा 40 वर्ष की आयु को अभी तक प्राप्त ना किया हो । इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मान कर की जायेगी । इसमें आरक्षित वर्गो को नियमानुसार आरक्षण का लाभ अधिकतम आयुसीमा में छुट के रूप में प्रदान किया जायेगा ।
हमारे साथ Whats App ग्रुप मे जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |
हमारे साथ Telegram पर जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |
हमारे फेसबुक पेज पर जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |
एमपी लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा जिसका विवरण आप नीचे देख सकते है :-
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग | 500/- रूपये |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति | 250/- रूपये |
अन्य पिछड़ा वर्ग / विकलांग | 250/- रूपये |
मध्यप्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में आवेदन केसे करें ?
- इसमें आवेदन के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट mppsc.nic.in पर जायें ।
- यहाँ आपको इस वेबसाइट का होम पेज मिल जायेगा जिस Apply online का विकल्प होगा ।
- इस पर क्लिक कर अपना आवेदन पत्र खोल लें और उसमें मांगी गई जानकारी भर दें ।
- आगे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज की स्केन की हुई फोटो इसमें अपलोड कर दें ।
- आवेदन शुल्क का भुगतान अपने वर्ग के अनुसार कर दें ।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक कर फॉर्म को पूर्ण कर दें ।
मध्यप्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती 2023 के सवाल जवाब
प्रश्न 1. मध्यप्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में आवेदन कब शुरू होंगे ?
उत्तर. मध्यप्रदेश लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में आवेदन दिनांक 24 अप्रेल 2023 शुरू हो जायेंगे तथा इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तक भरे जायेंगे ।
प्रश्न 2. एमपी लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में कितने पदों के लिए रिक्ति जारी की गई है ?
उत्तर. एमपी लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में कुल 255 पदों के लिए रिक्ति जारी की गई है जिसका विवरण आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन में देख सकते है ।
प्रश्न 3. मध्यप्रदेश में लाइब्रेरियन का वेतन मान क्या है ?
उत्तर. मध्यप्रदेश में लाइब्रेरियन का वेतनमान (Pay Scale) 57700/- रूपये प्रतिमाह दिया जाता है, अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिसियल अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लें ।